ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरविधवा महिला ने जेठ पर लगाया घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप

विधवा महिला ने जेठ पर लगाया घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप

नगर निवासी एक विधवा महिला ने अपने ही जेठ पर घर में घुसकर मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ने और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया...

विधवा महिला ने जेठ पर लगाया घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSat, 08 Aug 2020 04:34 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निवासी एक विधवा महिला ने अपने ही जेठ पर घर में घुसकर मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ने और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से बनवाये गए घर को कब्जाने के उद्देश्य से ही उसके जेठ ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।

पीड़ित महिला ने एसडीएम स्याना को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के नेकजन वार्ड निवासी महिला नजमा के पति शफीक की मृत्यु कुछ समय पहले हो चुकी है। महिला ने एसडीएम स्याना को शिकायती पत्र देकर बताया है कि जिस घर में वह रह रही है वह मकान उसके ससुर अब्दुल वहीद ने कुछ समय पहले उसे दे दिया था।

महिला का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के बाद से ही उसका जेठ रफीक मकान को कब्जाने के प्रयास में लग गया। विगत 27 जुलाई को घर में घुसकर मारपीट कर कपड़े फाड़ने व मकान में तोड़फोड़ करने का आरोप भी महिला ने अपने जेठ रफीक पर लगाया है।

साथ ही रफीक के साथी कालिया इश्तियाक पर भी उसे तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप भी पीड़ित महिला ने लगाया है। एसडीएम सुभाष सिंह ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें