Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWidow Accuses Son and Daughter-in-law of Assault and Threats
विधवा महिला को पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पीटा

विधवा महिला को पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पीटा

संक्षेप:

Bulandsehar News - विधवा महिला को पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पीटाविधवा महिला को पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पीटाविधवा महिला को पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पीटाविधवा महि

Nov 23, 2025 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

एक विधवा महिला ने अपने पुत्र और पुत्रवधू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुत्रवधू ने मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी है। देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में नई मंडी चौकी क्षेत्रके गांव हजरतपुर समसपुर निवासी पीड़िता कमलेश देवी पत्नी स्व.महावीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति की करीब छह माह पहले मृत्यु हुई थी। पति की मृत्यु के बाद उनका पुत्र सुनील और उसकी पत्नी गीता द्वारा उनके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। आए दिन मारपीटऔर झगड़े से परेशान होकर उन्होंने अलग खाना बनाना शुरू कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद भी आरोपी पुत्र और पुत्रवधू ने उनसे लड़ाई-झगड़ा करना जारी रखा। आरोप है कि 18 नवंबर की सुबह उनके खाना बनाने के दौरान पुत्र और पुत्रवधू ने खाना नहीं बनाने दिया और पुत्रवधू ने जमीन पर गिराकर मारपीट की। मारपीट में उनके गले पर चोटें आईं। शोर सुनकर मोहल्लेवासियों के पहुंचने पर पुत्रवधू ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उनके द्वारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई थी, किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।