Weather Update Rainfall Expected After Cold Snap with Temperature Fluctuations दोपहर बाद छाए रहे बारिश के बादल, ठंड से छूटी कंपकंपी, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWeather Update Rainfall Expected After Cold Snap with Temperature Fluctuations

दोपहर बाद छाए रहे बारिश के बादल, ठंड से छूटी कंपकंपी

Bulandsehar News - बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार को धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर में बारिश की संभावना बनी रही। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 24 Dec 2024 06:50 PM
share Share
Follow Us on
दोपहर बाद छाए रहे बारिश के बादल, ठंड से छूटी कंपकंपी

बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार को सुबह के समय कुछ देर के लिए धूप निकली। जिससे लोगों को ठंड में कुछ राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में बारिश के बाद छाए रहे। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अब दो दिन बाद बारिश होने की संभावना बन रही है। दिसंबर महीना बीतने को है, लेकिन तापमान में अभी तक खास गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। सुबह-शाम और रात के समय तो लोग ठंड महसूस कर रहे हैं, मगर दिन में तेज धूप से मौसम बदल रहा है। मंगलवार को सुबह ठंड और गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सूर्यदेव के दर्शन के बाद ठंड में लोगों को राहत मिली। ठंड से बचाव के लिए लोग धूप सेकते हुए नजर आए। दिन बढ़ने के साथ ही धूप का असर कम हो गया और बादल छाए रहे। दोपहर में बादलों के छाए रहने से बारिश की संभावना भी बनी। शाम ढलने पर फिर ठंड से लोग कांपते हुए नजर आए।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री तक पहुंचेगा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। बारिश के बाद ठंड और गलन में बढ़ोत्तरी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।