धूप ने छुड़ाए पसीने, अब फिर बारिश कराएगी ठंडक का अहसास
Bulandsehar News - धूप ने छुड़ाए पसीने, अब फिर बारिश कराएगी ठंडक का अहसास
शहर में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार और रविवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को मार्च की गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा था, वहीं सोमवार को निकली तेज धूप ने एक बार फिर गर्मी का अहसास कराया। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद मौसम बदलेगा। अगले दो दिनों में बादल बरसने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूर्यदेव के तेवर देखने को मिले। दोपहर होते-होते गर्मी का असर बढ़ गया। शाम के समय मौसम सामान्य होने पर लोगों को राहत मिली।
इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम सामान्य बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। आगामी दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान लुढ़ककर 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद मौसम साफ रहने के साथ तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।- किसानों की बढ़ी हुई है चिंतामौसम बिगड़ने के कारण किसान काफी परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अब फिर दो दिन में बारिश के अलर्ट ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


