बदलता मौसम बच्चों-बुजुर्गों को कर रहा बीमार

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - बुलंदशहर में मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। डॉक्टरों ने गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। जिला अस्पताल में बच्चों में निमोनिया और अन्य मौसमी बीमारियों की संख्या बढ़ रही...

बदलता मौसम बच्चों-बुजुर्गों को कर रहा बीमार

बुलंदशहर। मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव बच्चों-बुजुर्गों पर भारी पढ़ रहा है। सुबह-शाम बढ़ रही ठंड से बच्चे व बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। इसे लेकर डॉक्टर दवा के साथ-साथ सुबह व शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। निजी और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में भीड़ उमड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों में निमोनिया की देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल में इन दिनों सबसे ज्यादा मरीज उतार-चढ़ाव के कारण बीमार होने के पहुंच रहे हैं। जिनमें बच्चों व बुजुर्गों की संख्या अधिक है। बच्चों को सबसे ज्यादा निमोनिया की समस्या हो रही है। इसके साथ ही खांसी को लेकर काफी परेशान हैं। इनकी सेहत को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह भी दी जा रही है। इस मौसम में डायरिया, वायरल फीवर और हार्टअटैक की सबसे अधिक संभावना है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1400 तक अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की है। बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि सुबह शाम अब ठंड ज्यादा हो रही है। दिन में धूप रहती है। इससे लोग ठंड से बचाव में लापरवाही बरत रहे हैं। यही कारण है कि बच्चे और बुजुर्ग बीमारी की चपेट में अधिक आ रहे हैं। बच्चों में निमोनियां की शिकायत भी देखी जा रही है। बच्चे निमोनियां के अलावा सर्दी, खांसी व जुकाम से भी परेशान हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।