सुबह-शाम ठंड के साथ गलन, दोपहर में मिली राहत
Bulandsehar News - मौसम में बदलाव हो रहा है, सुबह और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप से लोग परेशान हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बारिश की...

मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह-शाम और रात के समय ठंड और गलन का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन में तेज धूप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। बुधवार को सुबह ठंड महसूस की गई। धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंड और गलन में बढ़ोत्तरी होगी। सुबह ठंड और दिन में तेज धूप से राहत मिल रही है। तापमान बढ़ा होने के कारण दिन में खास ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। बुधवार को सुबह के समय सर्द हवाओं के साथ ठंड और गलन से लोग परेशान रहे। दिन बढ़ने के साथ सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों को राहत मिली। ठंड से बचाव के लिए लोग घर के बाहर, छत और पार्कों में धूप सेकते हुए नजर आए। शाम ढलने पर तेज ठंड का अहसास हुआ। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि अभी बारिश होने की संभावना बन रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान इसी स्तर के आसपास रहेगा, मगर अधिकतम तापमान गिरावट के बाद 19 डिग्री तक पहुंचेगा। नए साल में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।