Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWeather Changes Cause Surge in Hospital Patients Due to Illnesses
मौसम में बदलने से बिगड़ा लोगों का स्वास्थ, बुखार की चपेट में लोग

मौसम में बदलने से बिगड़ा लोगों का स्वास्थ, बुखार की चपेट में लोग

संक्षेप:

Bulandsehar News - फोटो—3- जिला अस्पताल में वायरल के मरीजों की भीड़- खांसी, जुखाम और बुखार के पहुंच रहे हैं सबसे ज्यादा मरीजबुलंदशहर। संवाददाता। बारिश व धूप से मौसम में

Mon, 8 Sep 2025 06:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बारिश व धूप से मौसम में हर दिन बदलाव हो रहा है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ पर पड़ रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव होने की वजह से अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग जाती है। पिछले एक सप्ताह के रिकार्ड पर जाएं तो मरीजों की संख्या अब डेढ़ गुना हो गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में 2160 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक बुखार, डायरिया, खांसी, जुखाम के मरीज रहे। मौसम में इन दिनों रोजाना बदल रहा है। कभी धूप छांव तो कभी बारिश हो रही है। बारिश होने पर मौसम सामान्य हो जाता है तो धूप निकलते ही लोग गर्मी से परेशान हो जाते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौसम का यही बदलाव लोगों सेहत पर दिखने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों के पहुंचने से पहले मरीजों की लाइन लग जाती है। पिछले कई दिनों से निजी हो या सरकारी अस्पताल दोनों में भीड़ देखने को मिल रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे 2 बजे तक ओपीडी में भीड़ लगी रही। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष, पैथोलॉजी लैब और दवा काउंटर पर लंबी लाइन देखने को मिली। दोपहर दो बजे तक 2160 मरीज पहुंचे। जिसमें मौसम की बीमारियों के सबसे अधिक रहे।