
गलन बरकरार, हवा में भी नमी से बढ़ी सिहरन
Bulandsehar News - मौसम में बदलाव आया है, जिससे ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री तक गिर गया है। सुबह की धुंध और ठंड के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। हीटर और ब्लोअर की मांग बढ़ गई है, और लोग धूप में बैठकर राहत महसूस कर रहे हैं।
मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह की धुंध, हल्की हवा और देर रात की सिहरन ने ठंड की मौजूदगी दर्ज करा दी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर नौ पर और अधिकतम एक डिग्री गिरावट के बाद 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सुबह ठंड के चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। सुबह से ठंड में लोगों की कपकपी छटू गई। गलन से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। सूर्यदेव के दर्शन भी देरी से हुए। इसके चलते अधिक ठंड का अहसास हुआ।

धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली गई। दिन में गुनगुनी धूप का अहसास होता रहा। दिनभर लोग धूप में बैठे नजर आए। शाम ढलने के बाद फिर ठंड महसूस की गई। अब मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बाद बादल छाए रहने की संभावना बन रही है। सुबह आठ बजे तक धुंध छाई रह सकती है। दृश्यता के चलते यातायात व्यवस्था पर असर देखने को मिल सकता है। वहीं तापममान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। - हीटर-ब्लोअर की बढ़ी डिमांड ठंड बढ़ने के साथ ही हीटर, ब्लोअर पानी गर्म करने वाले इलैक्ट्रानिक उपकरणों की डिमांड बढ़ गई है। बाजारों में इलैक्ट्रानिक उपकरणों की लोग लगातार खरीदारी कर रहे हैं। - जगह-जगह जलने लगे अलाव ठंड से बचाव के लिए अलाव भी जलने लगे हैं। शहर से देहात क्षेत्रों तक ठंड से बचने के लिए लोग अलाव पर हाथ सेकते नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


