मौसम का यू-टर्न, सर्दी के साथ बीमारियों ने दी दस्तक
Bulandsehar News - मौसम का यू-टर्न, सर्दी के बीमारियों ने दी दस्तकमौसम का यू-टर्न, सर्दी के बीमारियों ने दी दस्तकमौसम का यू-टर्न, सर्दी के बीमारियों ने दी दस्तकमौ
जनवरी की विदाई के साथ ही जिले में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। दिन की गुनगुनी धूप और रात के गिरते पारे के बीच 'मिक्स तापमान' ने जनपदवासियों की सेहत बिगाड़ दी है। जिला अस्पताल से लेकर निजी क्लीनिकों तक में मरीजों की भीड़ लग रही हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है, जो वायरल फीवर और सांस की तकलीफ से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सामान्य दिनों के मुकाबले 30 फीसदी मरीजों का इजाफा हुआ है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि बदलते मौसम में लापरवाही भारी पड़ रही है।
सुबह-शाम की ठंड और दोपहर की धूप के कारण लोग गर्म कपड़े उतार रहे हैं, जिससे वायरल बढ़ रहा है। ओपीडी में हर तीसरा मरीज गले में संक्रमण और छाती में जकड़न की शिकायत लेकर आ रहा है। शुक्रवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टरों ने इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी। नगर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों जैसे अनूपशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद के इलाकों में भी वायरल का प्रकोप देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय केंद्रों को दवाओं का स्टॉक दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। - विशेषज्ञों की सलाह: क्या करें, क्या न करें अभी गर्म कपड़े न उतारें, खासकर सुबह और शाम को। गुनगुने पानी का सेवन करें और यदि बुखार आए तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। खुद से मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे करें बचाव ----- भाप लेना शुरू करें: गले में खराश होने पर दिन में दो बार गर्म पानी की भाप लें। काढ़े का सेवन: अदरक, तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा। ताजा भोजन: बासी खाने से बचें और फल धोने के बाद ही खाएं। गुनगना पानी पीएं, जरूरी होने पर ही सुबह-शाम घर से निकलें। ---------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




