Bulandsehar News: हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, तेज बारिश की संभावना

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, तेज बारिश की संभावना

Bulandsehar News: हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, तेज बारिश की संभावना

Bulandsehar News: जनपद में पिछले कई दिनों से जारी तीखी धूप और उमसभरी गर्मी के बीच रविवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई रिमझिम बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना बना दिया। इस बदलते मौसम से पिछले कई दिनों से चिपचिपी गर्मी से परेशान जिलावासियों के चेहरे खिल उठे और उन्हें भीषण तपिश से राहत मिली। बूंदाबांदी और मानसूनी हवाओं के चलने से जनपद के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद दिनभर बादलों के छाए रहने का सिलसिला बना रहा। रविवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह बूंदाबांदी के बाद बादलों का दौर रहा।

दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ रही। मौसम में बदलाव से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पारा लुढ़कने के कारण हवा में मौजूद झुलसाने वाली तपिश पूरी तरह कम हो गई और लोगों को खुशनुमा माहौल का अहसास हुआ। छुट्टी का दिन होने के कारण मौसम सुहाना होते ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी चहल-पहल देखी गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वायुमंडल में बने चक्रवाती तंत्र के कारण आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता और अधिक बढ़ेगी। जनपद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। यदि तेज बारिश होती है, तो आने वाले दिनों में तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी।

Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।