झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत
झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत
जिले में सोमवार तड़के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। जहां एक ओर तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में जलभराव और बागों में आम की फसल को हुए नुकसान ने चिंता बढ़ा दी है। दिन बढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। धूप खिलने के साथ तपिश बढ़ गई। मौसम बदलते ही गर्मी का अहसास हुआ। शाम तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। -आम की फसल पर पड़ी मौसम की मार
किसानों के लिए मायूसी
खुशनुमा मौसम किसानों के लिए मायूसी भी लेकर आया। तड़के चली तेज हवाओं के कारण आम के बागों में छोटे फल टूटकर गिर गए, जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई मार्गों पर जलभराव के चलते वाहन चालक और राहगीर भी बेहाल नजर आए।
तापमान में भारी गिरावट
मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर पारे पर पड़ा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली और दिनभर मौसम सुहाना बना रहा।
मंगलवार से फिर तपाएगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अभी बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं है। विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी, जिससे गर्मी का असर एक बार फिर लोगों को बेचैन करेगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


