बुलंदशहर : पंचायत चुनाव को मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - जिला निर्वाचन कार्यालय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाताओं के डुप्लीकेशन हटाने और कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया चलेगी। 10 जून 2026 को अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा।

बुलंदशहर : पंचायत चुनाव को मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुपालन में जारी किया गया है। मतदाताओं के डुप्लीकेशन हटाने एवं कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया 21 अप्रैल से 28 मई तक चलेगी। इसके बाद 29 मई से 9 जून 2026 तक मतदान केंद्रों का निर्धारण, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन एवं फोटो युक्त सूची तैयार करने का कार्य किया जाएगा। अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची का 10 जून 2026 को सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा, ताकि आमजन इसे देख सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पुनरीक्षण के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, जिससे प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।