भेदभाव की भावना को खत्म करें : महामंडलेश्वर

Feb 07, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

Bulandsehar News - भेदभाव की भावना को खत्म : महामंडलेश्वरभेदभाव की भावना को खत्म : महामंडलेश्वरभेदभाव की भावना को खत्म : महामंडलेश्वरभेदभाव की भावना को खत्म : महामंडलेश

भेदभाव की भावना को खत्म करें : महामंडलेश्वर

डीपीबीएस कालेज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू समाज की एकता, संगठन, सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने पर बल दिया। रविवार को डीपीबीएस कालेज में विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक एवं श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सुरेन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति, भाषा, संपत्ति या सामाजिक स्थिति के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। सामाजिक एकता की पहली शर्त मन से भेदभाव की भावना को खत्म करके हर व्यक्ति को अपना समझना है।

प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य अरविंद भाई ओझा ने सामाजिक धार्मिक प्रेरक प्रसंग के साथ समाज को जोड़ने का संदेश दिया। सम्मेलन में सेवा बस्ती के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अध्यक्षता सेवक चंद गुप्ता व संचालन श्रीकृष्ण अग्रवाल ने किया। इस मौके पर विधायक संजय शर्मा, सुनील गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, आकाश, चरन सिंह लोधी, पवित्र कौशिक, गोपाल शर्मा, मुनेश शर्मा, अंकुर शर्मा, पीयूष गोयल, नमन गौड़ आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।