Bulandsehar News: बुलंदशहर : जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे सांपों के कुनबा का वीडिया वायरल

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: बुलंदशहर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से राजघाट पर सांपों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जहरीले सांप तैरते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, डिबाई वन विभाग के क्षेत्राधिकारी ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

Bulandsehar News: बुलंदशहर : जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे सांपों के कुनबा का वीडिया वायरल

Bulandsehar News: बुलंदशहर। गंगा का जलस्तर बढ़ने से थाना नरौरा क्षेत्र के राजघाट में गंगा घाट के किनारे सांपों के कनबा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे कई दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की राजघाट गंगा घाट का होने की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा कि छोटे-छोटे जहरीले सांप एक तख्त के पास तैर रहे हैं और कुछ किनारे गुच्छे के रूप में दिख रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए डिबाई वन विभाग के क्षेत्राधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि इस वीडियो के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। और न ही विभाग को किसी ने जानकारी दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।