अवारा सांडों के झुंड ने किया बाइक सवार युवक पर हमला, वीडियो वायरल
Bulandsehar News - अवारा सांडों के झुंड ने किया बाइक सवार युवक पर हमला, वीडियो वायरलअवारा सांडों के झुंड ने किया बाइक सवार युवक पर हमला, वीडियो वायरलअवारा सांडों के झुंड

आवारा सांडों के झुंड ने एक बाइक सवार पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। सांडों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक बाइक सवार पर दो सांड हमला करते दिख रहे हैं। बाइक नीचे गिरी हुई है। वहीं बाइक सवार भी नीचे गिरा है। जिसपर सांड हमला कर घायल कर रहे हैं। इसी दौरान अन्य बाइक सवार मौके पर आ गए। सांडों ने उनपर भी हमला करने का प्रयास किया। बाइक सवारों ने तेजी से बाइक को दौड़ाकर अपनी जान बचाई।
इसी दौरान मौका पाकर सांडो के हमले से घायल बाइक सवार उठकर भाग निकला। जिससे उसकी जान बच गई। बाइक सवार पर सांडों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद लोग विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। लोगों के अनुसार आवारा पशुओं को पकड़वाने की कई बार नगर पालिका में शिकायत की है। जिसके बाद भी उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिससे लोगों के बीच आक्रोश है। कोट- आवारा पशुओं को पकड़वाने के नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्दी ही सभी आवारा पशुओं को पकड़वाया जाएगा। -अंजना सिंघल, अध्यक्ष, नगर पालिका खुर्जा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


