पंचायत सचिवालय में महिला के नृत्य का वीडियो वायरल

Apr 08, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - पंचायत सचिवालय में महिला के नृत्य का वीडियो वायरल

पंचायत सचिवालय में महिला के नृत्य का वीडियो वायरल

क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला कार्यालय परिसर के अंदर गाने पर नृत्य करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक युवक महिला के नृत्य के दौरान तालियां बजाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इस संबंध में एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।