
अमरगढ़ में बाइक सवारों का हुड़दंग, वीडियो वायरल
Bulandsehar News - अमरगढ़ में बाइक सवारों का वीडियो वायरलअमरगढ़ में बाइक सवारों का वीडियो वायरलअमरगढ़ में बाइक सवारों का वीडियो वायरलअमरगढ़ में बाइक सवारों का वीडियो वा
अमरगढ़ में यातायात नियमों को ताक पर रखते हुए बाइक सवारों द्वारा हुड़दंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चार- पांच बाईकों पर सवार होकर आधा दर्जन से ज्यादा युवा स्टंट बाजी करते दिखाई दे रहे हैं और रास्ते से गुजरने वाली छात्राओं को देखकर हूटिंग कर रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। सोमवार को बाइक सवारों के हुड़दंग करने का एक वीडियो वायरल हुआ। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के दौलतपुर कलां जहांगीराबाद मार्ग का है।

वीडियो में बाइक सवार युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहने हैं और कुछ बाईकों पर तीन तो कुछ पर दो युवक सवार है। युवक पास से गुजरने वाली साइकिल सवार छात्राओं को देखकर हूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं और बाईकों को पर खड़े होकर गाने गाकर झूम रहे हैं। स्टंट करने वाले युवा खुद की जान तो खतरे में डाल रहे हैं साथ ही सड़क पर गुजरने वाले लोगों के लिए भी खतरा पैदा करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार का कहना है कि बाइक सवार युवकों द्वारा स्टंट करने के वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग बढ़ाई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




