Bulandsehar News: बुलंदशहर: डबल मर्डर के बाद निजामपुर पहुंचे एडीजी और डीआईजी
Bulandsehar News: सिकंदराबाद के निजामपुर गांव में उधारी के पैसे के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों और फायरिंग के दौरान दो लोग मारे गए और तीन घायल हुए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है और घटना की जांच कर रही है। गांव में तनाव और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Bulandsehar News: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में उधार के रुपये के लेनदेन का विवाद मंगलवार देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे, फायरिंग और कार से कुचलने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया। जिसके बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
घटना का विवरण
पुलिस ने बताया कि उत्तम शर्मा ने निमित से कुछ रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर दोनों के बीच फोन पर गाली-गलौज और कहासुनी हो गयी। इसके बाद दोनों पक्षों के दोस्त और परिजन भी विवाद में शामिल हो गए। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष निजामपुर गेट पर आमने-सामने आ गए, जहां लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई।
मौत और घायल
फायरिंग के दौरान अजब सिंह को गोली लग गई, जबकि सोनू उर्फ सुनील कार की चपेट में आ गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी मात्रा में पुलिस बल मोके पर पहुंचा।
पुलिस कार्रवाई
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कार बरामद कर ली गई है, जबकि घटनास्थल से खोखे और कारतूस भी कब्जे में लिए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।
पालन की स्थिति
घटना के बाद मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर तथा डीआईजी कलानिधि नैथानी ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया कि गांव में फिलहाल शांति है। वहीं, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद सोनू उर्फ सुनील का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय,एसपी क्राइम नरेश कुमार समेत करीब आठ थानों का पुलिस बल तैनात है।
प्रश्नोत्तरी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


