मेड़ काटने के विवाद में घर में घुस कर हमला
Bulandsehar News - सोही गांव में खेत की मेढ़ काटने के विवाद में आरोपियों ने पीड़ित किसान के घर में घुसकर लाठियों और रॉड से हमला किया। हमले में किसान और उसके बेटे घायल हो गए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पहासू क्षेत्र के गांव सोही में खेत की मेढ़ काटने के विवाद में आरोपियों ने पीड़ित किसान के घर मे घुसकर लाठियों और रॉड से हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित तथा उसके बेटे घायल हो गए। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुस कर घरेलू सामान भी तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दिए जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक अज्ञात सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार सोही निवासी गजेंद्र पाल दो दिन पूर्व अपने खेत की मेड़ काटने की सूचना पर पहासू थाने में सूचना देने के लिए गांव से गया तो आरोपियों ने बाइक के सामने ट्रैक्टर लगाकर रास्ता रोक लिया।
विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई। रविवार को आरोपियों ने पीड़ित के घर पहुंच कर उसके दो बेटों तथा स्वयं पर लाठी डंडों व सरियों से हमला कर दिया। हमले में बेटा बेहोश हो गया तथा दूसरे पुत्र व स्वयं को काफी चोट आईं तथा घर में तोड़फोड़ की। तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप, शिवकुमार, रवेंद्र लकी, नितिन,मनीष तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


