मारपीट करने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Bulandsehar News - वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डा.वीरेन्द्र कुमार का निधन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरनौटी निवासी इरफान ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि सोमवार शाम गांव निवासी साबिर, गुलजार, बबलू व सुक्की उसकी दुकान पर आकर उसके व परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथों में लिए लाठी-डंडे व फरसा से हमला कर दिया। जिसमें उसके व उसके भाइयों गुलमोहर ,जाहिद के गंभीर चोंटे आई। आरोपी शोरशराबा सुनकर अन्य लोगों के आने पर ईंट पत्थर बरसाते हुए मौके से फरार हो गए। दूसरे पक्ष से साबिर ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी सर्जेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


