लाठी-डंडों, तलवार, लोहे रॉड से हमला, 11 नामजद, 10-15 अज्ञात पर रिपोर्ट

लाठी-डंडों, तलवार, लोहे रॉड से हमला, 11 नामजद, 10-15 अज्ञात पर रिपोर्ट

संक्षेप:

Bulandsehar News - -नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर का मामला, युवक को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हुए आरोपी-नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर का मामला, युवक को मर

Sep 06, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर में युवक पर लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। आरोपी युवक को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। घायल के पिता की तहरीर पुलिस ने 11 नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंबेडकरनगर निवासी जुगनू पुत्र रामचन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 सितंबर को सुबह करीब 08 बजे उसका पुत्र संजू अपने घर से रोज की तहर भूड़ चौराहे के पास कम्पनी में काम करने जा रहा था। जब संजू चन्द्रवीर सिंह के घर के सामने से गुजर रहा था। तभी घात लगाये बैठे रोहित, शिब्बू पुत्रगण चन्द्रवीर, रोहित पुत्र ओम, रितिक पुत्र नामालूम, बिटटू पुत्र बंटी, नरेन्द्र पुत्र उंगा, राहुल पुत्र सुरेश, राजू पुत्र नरसी, सेठी पुत्र रामवीर, जीते पुत्र ओमवीर, बसन्त पुत्र लखमी व 10-15 अज्ञात लोग आदि अपने-अपने हाथों में धारदार तलवार, चाकू, फरसा, लोहे की रॉड, लाठी डंडे व तमंचे लेकर बैठे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संजू को देखते ही आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गन्दी गन्दी गलियां दीं। कहा कि तुम्हारी इतनी हिम्मत कि हम पर मुकदमा लिखवाओगे। संजू के विरोध करने पर आरोपियों ने हत्या करने के मकसद से धारदार तलवार, चाकू, फरसा, लोहे की रौड, लाठी-डंडों आदि से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर काफी चोटें आईं। आरोपी संजू को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में संजू को जिला चिकित्सालय बुलन्दशहर में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल मेरठ के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति है और प्रार्थी के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रखी है। पुलिस ने उक्त आरोपियों क खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की ओर से भी दर्ज किया गया मामला -30-35 बाइकों पर 70-80 लड़कों ने किया हमला, तोड़फोड़ -हंगामे की सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी मय फोर्स के पहुंचे बुलंदशहर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार शुक्ला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया कि 4 सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि 100 लड़के एक घर में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं।सूचना पर वह फोर्स के साथ घटनास्थल अवन्तीनगर भूड़ पहुचे, जहां एक बाइक स हीरो होंडा स्पलेंडर टूटी हालत में पड़ी मिली, वहां काफी भीड़ इकट्ठा थी। लोगों ने बताया कि करीव 30-35 मोटरसाइकिलों पर 70-80 लड़के हाथों में हॉकी, तलवार तमंचे लहराते हुये जय भीम का नारा लगाते हुये गाली गलौज करते हुये निकले, उन्होंने फायर भी किये थे। बाइकों को मेनरोड पर खड़ा करके पैदल पैदल लोधियों वाली गली में आये और गाली गलौज व धमकी देते हुये चले गये। मौहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गये तो 30-35 बाइकों पर सवार करीब 70-80 लड़के अपने हाथों में लाठी डन्डों व हॉकी तलवार लिये हुये दिखाई दिए। पुलिस ने इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की है। ------------