डीजे की आवाज कम करने को कहने पर किया पथराव, तीन घायल
Bulandsehar News - डीजे की आवाज कम करने को कहने पर किया पथराव, तीन घायलडीजे की आवाज कम करने को कहने पर किया पथराव, तीन घायलडीजे की आवाज कम करने को कहने पर किया पथराव, ती

कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसुपुर में घर के बाहर बज रहे डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने पर परिवार के लोगों पर पथराव कर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।गांव गेसूपुर निवासी फकीरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके चाचा कैंसर से पीड़ित है। गांव निवासी अबरार की शाम के समय गुलावठी से बरात वापस आई थी। उनके घर के बाहर मोडिफाईड गाड़ियों पर लगे डीजे को तेज आवाज में बजाकर जश्न मनाया जा रहा था। डीजे की तेज आवाज के कारण उनके चाचा को परेशानी हो रही थी।
आवाज कम करने के लिए कहने पर इकबाल ने उनके ऊपर डंडें से हमला करते हुए जमीन पर गिरा लिया। उनके पुत्रों, पत्नी के विरोध करने पर अबरार,दानिश,प्रेम,फरदीन,इमरान, ने परिवार के लोगों पर पथराव कर दिया और लाठी, डंडों से मारपीट की। जान बचाकर घर में घुसने पर आरोपियों ने अपने मकान की छत से उनपर पथराव किया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने पथराव बंद किया और मौके से फरार हो गए। बताया कि पथराव में उनकी पत्नी जैबुन, बेटे कासिम और उन्हें चोट आई। बताया कि पथराव की वीडियो भी उनके पास मौजूद है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




