ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर अब जहांगीराबाद से दौलतपुर तक सरपट दौड़ेंगे वाहन

अब जहांगीराबाद से दौलतपुर तक सरपट दौड़ेंगे वाहन

जहांगीराबाद से दौलतपुर तक करीब 15 किलोमीटर की लंबाई वाले ओडीआर मार्ग के चौड़ीकरण को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी...

 अब जहांगीराबाद से दौलतपुर तक सरपट दौड़ेंगे वाहन
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSat, 20 Mar 2021 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। वरिष्ठ संवाददाता

जहांगीराबाद से दौलतपुर तक करीब 15 किलोमीटर की लंबाई वाले ओडीआर मार्ग के चौड़ीकरण को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का आभार व्यक्त किया है। इस प्रस्ताव को स्वीकृत कराने के लिए प्रयास करने वाले युवा नेता अंकुर शर्मा का सम्मान किया।

जहांगीराबाद से दौलतपुर तक लगभग 15 किलोमीटर की लंबाई वाला ओडीआर मार्ग आज़ादी के बाद से अब तक विकास की मुख्यधारा से दूर था।

इससे जुड़े सैकड़ों गांव में रहने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। इस रोड की समस्या को लेकर क्षेत्रवासी ग्राम पूठा निवासी भाजपा नेता अंकुर शर्मा से मिले और उन्हें इस रोड के लिए अनुरोध किया। कुछ दिन पहले अंकुर शर्मा ने ग्राम पूठा में अधिकारियों व अधिकांश गांव के सरपंचों के साथ बैठक कर यह प्रस्ताव सरकार तक पहुंचाया। जन कल्याण के इस कार्य में तत्परता दिखाते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने तुरंत इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

अब शीघ्र ही सभी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस प्रस्ताव को पारित करवाने वाले ग्राम पूठा निवासी युवा भाजपा नेता अंकुर शर्मा का अभिवादन किया। इस खुशख़बरी के बाद क्षेत्रवासियों ने भाजपा सरकार के लिए नारे लगा कर आभार व्यक्त किया और अंकुर शर्मा का सम्मान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें