संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हिन्दू सम्मेलन में उमड़े लोग
Bulandsehar News - गांधी इंटर कालेज छतारी दोराहा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी पूर्णानंद पुरी और विनय कुमार ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता पर जोर दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधी इंटर कालेज छतारी दोराहा पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी पूर्णानंद पुरी अलीगढ़ व विनय कुमार सह व्यवस्था प्रमुख मेरठ प्रांत ने भारत माता एवं डॉ. हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य वक्ता विनय कुमार ने कहा कि संघ ने बीते एक शताब्दी में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वामी पूर्णानंद पुरी ने अपने उद्बोधन में सामाजिक कुरीतियों,जातिवाद को दूर करके स्वदेशी अपनाने युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने,एकजुट रहने की अपील की।
साध्वी समाहिता देवी ने कहा कि मातृशक्ति समाज की आधारशिला है। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका है। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समाजसेवी आकाश गर्ग ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। अध्यक्षता योगेंद्र कुमार सिंघल ने संचालन अरविंद राठौर ने किया। इस दौरान खजान सिंह,सचिन शर्मा, अनुज शर्मा, प्रदीप चौहान, अनिल सूर्यवंशी, धर्मेंद्र ठाकुर, विक्रम लोधी, अशोक कुमार, बल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


