-दिल्ली रामलीला मैदान में होगी शिक्षकों की महारैली
Bulandsehar News - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 5 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में टीईटी के खिलाफ महारैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता अनुचित है। शिक्षकों ने इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई ब्लॉक लखावटी के संविलयन विद्यालय औरंगाबाद में टीईटी के विरोध में 5 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को लेकर गुरुवार को शिक्षकों की बैठक आहूत की गई। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने सभी शिक्षकों से 5 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में महारैली में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को टीईटी अनिवार्यता अनुचित है। क्योंकि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को उस समय की अहर्ता के आधार पर ही नियुक्ति की गई थी। केन्द्र सरकार को उच्च न्यायालय के आदेश पर हस्तक्षेप करना चाहिए।
लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा टीईटी अनिवार्यता प्रकरण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। टेट की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए 5 दिसम्बर को रामलीला मैदान नई दिल्ली महारैली में शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल होंगे। निर्णय को वापस लेने की मांग करेंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष बाबू सिंह ने ब्लॉक पदाधिकारियों को महारैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में तेज प्रकाश शर्मा, अनुपम शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, विनी कुमार, कपिल देव, नवीन कुमार, साबिर खान, पवन कुमार, बंटी सिंह, दिनेश चन्द शर्मा, महेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। -----------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




