बुलंदशहर: जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। 20 केंद्रों पर 8,160 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दो दिन में 8900 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा तीन दिन चलेगी और कुल 48,996 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

बुलंदशहर: जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कराई जा रही यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा जिले में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। 20 केंद्रों पर पहली में 8,160 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में भी इतने ही परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो दिन में दिन 8900 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है । दूसरे जिलों के परीक्षार्थियों का सेंटर जिले में डाला गया है, देर रात जिले में परीक्षार्थी पहुंच गए थे। पहली पाली सुबह दस बजे से शुरू हुई। ऐसे में आठ बजे से परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। परीक्षार्थियों के आधार कार्ड व प्रवेश पत्र देखे गए और फिर उनकी बायोमैट्रिक हुई।

तीन जोन में केंद्र बांटे गए हैं। अफसरों ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि केंद्रों पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मी केंद्रों के अंदर व बाहर तैनात हैं। तीन दिन तक जिले में परीक्षा चलेगी और 48996 परीक्षार्थी केंद्रों पर पंजीकृत हैं। भर्ती बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा कराई जा रही है। जिले में आज अंतिम दिन की परीक्षा कराई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar Newsबुलंदशहर: जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू