जिले में लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां, 21 को परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल परीक्षा 21 मई को होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। 8000 परीक्षार्थियों के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है और मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहेगा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली लेखपाल लिखित भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। 21 मई को आयोजित परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। तेज कर दी हैं। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों को निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा में करीब आठ हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। आयोग की टीम भी जिले में रहकर परीक्षा को कराएगी। केंद्रों पर सीटिंग प्लान लगाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जिले में 21 को लेखपाल परीक्षा कराने के आदेश जारी कर दिए थे।
आयोग में परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बना दिए हैं। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर लगभग आठ हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे परीक्षा क्षेत्र को सेक्टरों में विभाजित किया है। केंद्रों पर 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और इतने ही स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जो परीक्षा के दौरान लगातार केंद्रों पर नजर रखेंगे और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे।आयोग द्वारा परीक्षा के लिए विस्तृत गाइड लाइन पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर चुके हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जरूरी और बेहद गोपनीय सामग्री को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 11 केंद्रों पर सुरक्षित पहुंचादिया गया है। यह परीक्षा निर्धारित तिथि को केवल एक पाली में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सभी केंद्रों पर सीटिंग लगाए प्लान लगाने के कार्य तेजी से किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


