समय से निबटाएं रिटायर पेंशन, ग्रेच्युटी के लम्बित प्रकरण : सभापति
Bulandsehar News - उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति ने कलक्ट्रेट सभागार में कार्यप्रणाली की समीक्षा की। समिति के सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेच्युटी के लंबित मामलों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में कई अधिकारी और एमएलसी शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण कराने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में एमएलसी विजय बहादुर पाठक, एमएलसी धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज, डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सेवानिवृत्ति और मृतक आश्रित परिवारों को उनकी आर्थिक सहायता समय से प्राप्त हो सके।
मृतक आश्रितों के सेवायोजन से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि बजट का समय पर उपयोग करते हुए विकास एवं निर्माण कार्यों में गति लाई जाए। जनप्रतिनिधियों के अनुभव व सुझावों को विकास योजनाओं में शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही सभी शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने तथा शासनादेश के अनुरूप शिलापट्टों पर उनके नाम अंकित करने के निर्देश दिए। डीएम श्रुति ने समिति के प्रति आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का प्रभावी अनुपालन कराया जाएगा। बैठक में एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम (न्यायिक) भरत राम यादव, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




