बुलंदशहर: कुमार हर्ष बुलंदशहर के नए डीएम, पहले ही प्रयास में 22 साल की उम्र बने थे आईएएस
Bulandsehar News - उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति का तबादला दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा में प्रबंध निदेशक के पद पर किया है। उनके स्थान पर सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। कुमार हर्ष 2016 बैच के आईएएस हैं और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल की थी।
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति का तबादला दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा में प्रबंध निदेशक के पद पर कर दिया। उनके स्थान पर सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का नया डीएम बनाया गया है। कुमार हर्ष उत्तर प्रदेश कैडर के 2016 बैच के आईएएस हैं। बिहार के दरभंगा जिले के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 22 साल की उम्र में 43वीं रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कुमार हर्ष ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। कुमार हर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, साथ ही मऊ, बलरामपुर, चंदौली और श्रावस्ती सीडीओ पद पर सेवा दे चुके हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


