Bulandsehar News: सपा देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने : बृजेश पाठक
Bulandsehar News: सपा देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने : बृजेश पाठक
Bulandsehar News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। प्रदेश में 2027 में फिर प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। शनिवार को शिकारपुर के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने रानऊ फार्म हाउस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ विधायक अनिल शर्मा के पुत्र कुश शर्मा को सांत्वना दी। पत्रकारों से वार्ता में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश को वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया देने वाले लोग, अराजकता में झोंकने वाले लोग, दंगों की आग में झोंकने वाले लोग, लायन आर्डर को ध्वस्त करने वाले लोग, अवैध कब्जा करने वाले लोग प्रदेश को खतरे में डालने वाले लोग समाजवादी पार्टी के समर्थक रहे हैं। जब-जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आई है प्रदेश में गुंडई और अराजकता बढ़ी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
डिप्टी सीएम ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बेटे कुश शर्मा को सांत्वना दी।
अनिल शर्मा का निधन
शिकारपुर के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का कैंसर की बीमारी के चलते 2 सितंबर को निधन हो गया था।
जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक नगर के हरी एंक्लेव स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के आवास पर पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद डा.भोला सिंह, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, दीपक दुल्हेरा, दिवाकर सिंह आदि ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।


