Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsUttar Pradesh Board Exams Self-Center System for Girls Strict Measures Against Cheating
छात्राओं को मिलेगी स्वकेंद्र प्रणाली, बोर्ड ने मांगा डाटा

छात्राओं को मिलेगी स्वकेंद्र प्रणाली, बोर्ड ने मांगा डाटा

संक्षेप: Bulandsehar News - बुलंदशहर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। फरवरी में होने वाली परीक्षाओं के लिए छात्राओं को स्वकेंद्र प्रणाली का लाभ मिलेगा। प्राइवेट छात्राओं को अन्य केंद्रों में भेजा जाएगा। नकल रोकने के लिए बोर्ड ने स्वकेंद्र प्रणाली में सख्ती बरतने का निर्णय लिया है।

Tue, 11 Nov 2025 10:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। फरवरी माह में परीक्षाएं होंगी। छात्राओं को बोर्ड से स्वकेंद्र प्रणाली का लाभ मिलेगा इसमें केवल रेगुलर छात्राओं को शामिल किया जाएगा। प्राइवेट से फार्म भरने वाली छात्राओं के सेंटर दूसरे केंद्रों में जाएंगे। बोर्ड ने विगत पांच वर्षों में स्वकेंद्र रहे कॉलेजों का ब्यौरा मांगा है, इसमें देखा जाएगा कि किसी केंद्र पर कोई विवाद तो नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं और इसके लिए बोर्ड में तेजी से कार्य चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केंद्र निर्धारण नीति आने के बाद जिले में परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए जा रहे हैं। विगत वर्षों से छात्राओं के केंद्र दूसरे कॉलेजों में जा रहे हैं, मगर संस्थागत छात्राओं के लिए प्रत्येक वर्ष स्वकेंद्र प्रणाली रहती है। परीक्षाओं में नकल को देखते हुए अब बोर्ड ने स्वकेंद्र प्रणाली पर भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बोर्ड ने अब विगत पांच वर्षों का स्वकेंद्र प्रणाली के केंद्रों का डाटा मांगा है। बताया गया कि पिछली परीक्षाओं में प्रदेश के कुछ जिलों में स्वकेंद्र प्रणाली में नकल होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं तो इसमें बदलाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि अभी बोर्ड ने केवल स्वकेंद्र प्रणाली में रहने वाली छात्राओं की संख्या, केंद्रों की संख्या और परीक्षा के दौरान कोई घटना तो नहीं घटी है इसका पूरा ब्यौरा मांगा है। जिले में करीब 30 से 40 कॉलेज स्वकेंद्र प्रणाली में रहते हैं। ----- कोट-- केंद्र निर्धारण के दौरान स्वकेंद्र प्रणाली में अलग से छात्राओं के लिए केंद्र बनेंगे। बोर्ड ने इसका डाटा मांगा है जिसे जल्द भेज दिया जाएगा। फिलहाल केंद्र बनाए जा रहे हैं। छात्राओं के लिए दोनों कक्षाओं में स्वकेंद्र प्रणाली रहती है। -विनय कुमार, डीआईओएस