यूपी बोर्ड: जिले में 109 केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही परीक्षा, उर्दू में 23 ने छोड़ी मैदान

Mar 09, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - यूपी बोर्ड: जिले में 109 केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही परीक्षा, उर्दू में 23 ने छोड़ी मैदान

यूपी बोर्ड: जिले में 109 केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही परीक्षा, उर्दू में 23 ने छोड़ी मैदान

जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही हैं। सोमवार को जिले के 109 परीक्षा केंद्रों पर पहली और दूसरी पाली की परीक्षाएं बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार संपन्न हुईं। पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा में कुल 526 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 503 ने परीक्षा दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट उर्दू व अन्य भाषा विषयों की परीक्षा में 220 पंजीकृत छात्रों में से 11 छात्र अनुपस्थित पाए गए। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया की जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं को कराने के लिए 109 केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षाएं अब समाप्ति की और हैं। सोमवार को केंद्रों पर दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र व तर्कशास्त्र विषय का पेपर हुआ। इस पाली में परीक्षा के लिए कुल 1507 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1451 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 56 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। जिले में सक्रिय सचल दलों फ्लाइंग स्क्वायड ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर सघन निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों की तलाशी कराई। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही हैं। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर के जरिए भी लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया की परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को सीधे स्ट्रांग रूम में रखवाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।