यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: दो दिनों में 8,962 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

फोटो--4 सी तक यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: दो दिनों में 8,962 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजामयूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: दो दिनों में

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: दो दिनों में 8,962 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही है। दो दिन की परीक्षा जिले में संपन्न हो चुकी है और इसमें 8,962 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया है। जिले में तीन दिन तक यह परीक्षा कराई जा रही है। आज परीक्षा का जिले में अंतिम दिन है। मंगलवार को दोनों पालियों की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया है। पहली पाली सुबह दस से 12 बजे तक चली, इसमें 8161 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 2204 ने परीक्षा से किनारा कर लिया और 5957 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से लेकर शाम पांच बजे तक चली इसमें 8160 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें 2147 अनुपस्थित रहे और 6013 ने परीक्षा में भाग लिया। कुल 4351 परीक्षार्थियों ने दूसरे दिन परीक्षा छोड़ी है। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा प्रोटोकॉल और बायोमैट्रिक मिलान के डर से शुरुआती दो दिनों की चार पालियों में ही बड़े स्तर पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। केंद्रों पर लगाए सभी जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रों पर भारी पुलिस बल लगाया गया था। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि दोनों पालियों में 11970 ने परीक्षा दी है। भर्ती बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार जिले में परीक्षा कराई जा रही है। आज भी अंतिम दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी。

रात में ही आ गए थे परीक्षार्थी

जिले में हाथरस, एटा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर सहित अन्य जिलों का सेंटर डाला गया है। ऐसे में दूर के जिलों के परीक्षार्थी रात में ही आने शुरू हो गए थे। बस स्टैंड या फिर स्टेशन पर उन्हें रात बितानी पड़ी। दोपहर बाद जब पेपर छूटा तो केंद्रों के आस-पास भारी भीड़ रही। भूड़ चौराहा व रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। बसों में चढ़ने के लिए परीक्षार्थियों में मारा-मारी रही। किसी भी प्रकार की व्यवस्था खराब न हो इसके लिए चौराहों पर भारी पुलिस बल लगाया गया था। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को भी काफी मशक्क्त करनी पड़ी।

आज इतने ही परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड ने कुल 48960 परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया है। तीन दिन तक यह परीक्षा होनी है इसमें दो पालियों की परीक्षा को संपन्न करा लिया गया है। बुधवार दस जून को परीक्षा का अंतिम दिन है तो आज भी दोनों पालियों में 16322 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से भर्ती बोर्ड के निर्देशों के क्रम में कराई जा रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि वह परीक्षा में पूरी सख्ती बरतें।

कोट---

जिले में दो दिन की परीक्षा संपन्न करा ली गई है। आज परीक्षा का अंतिम दिन है। केंद्रों पर सुरक्षा का चक्रव्यूह पूरी तरह से मजबूत है। बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा चल रही है। दूसरे दिन दोनों पालियों में 4351 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। भर्ती बोर्ड को पूरा डाटा भेज दिया गया है।

-विनय कुमार, डीआईओएस

सामान्य प्रश्न

पुलिस भर्ती परीक्षा कब आयोजित की जा रही है?
पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिन तक आयोजित की जा रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।