Bulandsehar News: अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: रविवार को नरौरा नगर के मुख्य बाजार स्थित तिकोना पार्क पर अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह और पूर्व प्रेमलता वर्मा ने यह कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर शहीद को नमन करते हुए उनकी देश की आजादी में भूमिका को याद किया गया।

Bulandsehar News: अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण

Bulandsehar News: नरौरा नगर के मुख्य बाजार स्थित तिकोना पार्क पर अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र और एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया और पूर्व प्रेमलता वर्मा ने अनावरण किया। इस मौके पर अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को उपस्थित लोगों ने नमन किया और देश की आजादी में उनके योगदान को स्मरण किया गया। इस मौके पर डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह, कासगंज के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, नरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव, किताब सिंह यादव, देवेंद्र सिंह निर्भय, राजवीर सिंह और श्री राम लोधी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण