अज्ञात वाहन ने पोल को मारी टक्कर, 20 हजार घरों की बिजली गुल

Jan 13, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

Bulandsehar News - बुलंदशहर में मंगलवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने बिजली विभाग के पोल को टक्कर मारी, जिससे 20,000 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस हादसे के कारण रातभर बिजली नहीं रही, जिससे लोगों को पानी और अन्य आवश्यक चीजों की समस्या का सामना करना पड़ा। मरम्मत के बाद दोपहर में बिजली बहाल की गई।

अज्ञात वाहन ने पोल को मारी टक्कर, 20 हजार घरों की बिजली गुल

अज्ञात वाहन ने पोल को मारी टक्कर, 20 हजार घरों की बिजली गुल बुलंदशहर, संवाददाता। जिले में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली विभाग का पोल टूट गया। हादसे के दौरान 11 और 33 केवीए की लाइन आपस में भिड़ गई, जिससे शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। नीमखेड़ा और सब्जी मंडी द्वितीय क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में करीब 20 हजार घरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। पोल टूटने के चलते रात से ही बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह होते ही घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई, वहीं मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरण जवाब देने लगे।

बिजली न होने से बाजारों और छोटे उद्योगों पर भी असर पड़ा और कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान करीब 11 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। कड़ाके की ठंड में बिजली सप्लाई प्रभावित होने लगी है। फाल्ट के साथ बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नीमखेड़ा बिजलीघर के जेई अरूण कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिलते ही पावर कॉरपोरेशन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल लगाने के साथ ही आपस में भिड़ी लाइनों को अलग कर दुरुस्त किया गया। मरम्मत कार्य में कई घंटे लग गए। इस बीच नौकरी पेशा और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि बिजली का पोल टूटने के कारण यह दिक्कत हुई। अब लाइनों को दुरुस्त कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।