Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsUniversity Exam Guidelines Strict Action Against Unfair Practices
उत्तरपुस्तिका में विशेष पहचान बनाई या अनुक्रमांक लिखा तो होगी कार्रवाई

उत्तरपुस्तिका में विशेष पहचान बनाई या अनुक्रमांक लिखा तो होगी कार्रवाई

संक्षेप:

Bulandsehar News - चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों को चेतावनी दी है कि यदि वे उत्तर पुस्तिका में विशेष पहचान या अनुक्रमांक लिखते हैं, तो उन्हें अनुचित साधन के प्रयोग का भागीदार माना जाएगा। प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस संबंध में सभी छात्रों को सूचित करें और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखें।

Dec 10, 2025 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा में यदि किसी परीक्षार्थी द्वारा उत्तर पुस्तिका में विशेष पहचान बनाई या अंदर अनुक्रमांक लिखा, तो वह परीक्षार्थी अनुचित साधन के प्रयोग का भागीदार माना जाएगा। इन निर्देशों से परीक्षार्थियों को अवगत कराने हेतु संबंधित पत्र कालेज प्राचार्यों को भेजा गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने महाविद्यालयो के प्राचार्यों को पत्र भेजकर सूचित कराया कि मूल्यांकन समन्वयको द्वारा अवगत कराया गया है कि परीक्षार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ और उत्तर पुस्तिका के अंदर विशेष पहचान बनाए जा रहे है तथा उत्तर पुस्तिका के अंदर अनुक्रमांक लिख दिया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस प्रकार का कृत्य किया जाना परीक्षा नियमों का घोर उलंघन है जो परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता के सर्वथा प्रतिकूल है ।जिस कारण मूल्यांकन की पूर्ण प्रक्रिया प्रभावित होती है परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों से अपेक्षा की जाती है कि कक्ष निरीक्षकों व नोटिस बोर्ड के माध्यम से सभी परीक्षार्थियों को अवगत करा दें कि कोई भी परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के बाहर या अंदर किसी भी प्रकार का विशेष पहचान चिन्ह व अनुक्रमांक अंकित करता है तो वह अनुचित साधन के उपयोग में दंड का भागी होगा। जिसका समस्त उत्तरदायित्व परीक्षार्थी का होगा। उक्त आदेशो के प्रति किसी भी परीक्षा केंद्र पर लापरवाही बरती जाती है तो विश्वविद्यालय द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कोट्स-- विश्वविद्यालय के निर्देशों से सभी परीक्षार्थियों को अवगत करा दिया गया है ।संबंधित सूचना नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करवा दी गई है। प्रोफेसर स्वप्ना उप्रेती प्राचार्य, जेएस पीजी कॉलेज, सिकंदराबाद।