ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरविवि ने घोषित की यूजी की संशोधित कटऑफ, आज से शुरू होंगे प्रवेश

विवि ने घोषित की यूजी की संशोधित कटऑफ, आज से शुरू होंगे प्रवेश

चौधरी चरण सिंह विवि से संबंधित कॉलेजों में यूजी में प्रवेश लेने के लिए कटऑफ का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़िया खत्म हो गई...

विवि ने घोषित की यूजी की संशोधित कटऑफ, आज से शुरू होंगे प्रवेश
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 24 Jun 2019 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

चौधरी चरण सिंह विवि से संबंधित कॉलेजों में यूजी में प्रवेश लेने के लिए कटऑफ का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़िया खत्म हो गई है। विवि ने पहली कटऑफ को निरस्त करके संशोधित कटऑफ रविवार को घोषित कर दी है। सोमवार से जिले के सभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रवेश के लिए कॉलेजों में सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को कॉलेजों में तीन दिन का समय मिलेगा। इसके बाद विवि दूसरी कटऑफ घोषित करेगा। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबंधित कॉलेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जिले से 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवि ने प्रवेश के लिए 21 जून को कटऑफ घोषित कर दी थी। मगर इस कटऑफ में गड़बड़ी होने के चलते विवि ने कटऑफ को निरस्त कर दिया था। कॉलेजों में प्रवेश नहीं हो सके थे। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं भी कॉलेजों में पहुंच गए थे मगर उन्हें जब कटऑफ निरस्त होने के बाद पता चला तो बिना प्रवेश के उन्हें वापस लौटना पड़ा था। जिसके चलते अब विवि ने कॉलेजों में प्रवेश के लिए संशोधित कटऑफ को घोषित कर दिया है। कटऑफ आने के बाद जिले के सभी राजकीय, व सहायता प्राप्त तथा सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कटऑफ आने के बाद छात्रों ने भी राहत की सांस ली है। कॉलेजों में भी प्रवेश को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। नगर के डीएवी पीजी कॉलेज, आईपी पीजी कॉलेज, गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय व मुस्लिम गल्र्स डिग्री कॉलेज तथा अमर सिंह इंटर कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए पूरी तरह से मारा-मारी रहेगी। कला वर्ग की कटऑफ में विवि ने छात्र-छात्राओं को राहत दी है, मगर विज्ञान व कॉमर्स वर्ग की कटऑफ काफी हाई है। ऐसे में काफी छात्र-छात्राओं को मनपसंद कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। ------ प्रमुख कॉलेजों की कटऑफ1.डीएवी पीजी कॉलेजआर्ट ग्रुप अन रिजर्व --- 65.8 --- ओबीसी--- 60.6 --- एससी --- 55.4अन रिजर्व --- 66 ------ ओबीसी -- 61.2--- एससी --- 56.2---- वाणिज्य वर्ग अन रिजर्व --- 67.5 --- ओबीसी--- 63.2---- एससी -- 57अन रिजर्व--- 69 ---- ओबीसी --- 61.6 ---- एससी --- 57.2----- विज्ञान वर्ग अन रिजर्व --- 78.2 --- ओबीसी--- 74.6 ---- एससी -- 70अन रिजर्व--- 74 ---- ओबीसी --- 74 ---- एससी --- 68.2----- आईपी पीजी कॉलेज --- कॉमर्स ग्रुप अन रिजर्व ---82.2 --- ओबीसी--- 75.4 --- एससी --- 62.6अन रिजर्व --- 82 ------ ओबीसी --- 75.4--- एससी --- 74.8---- बीएससी बॉयोअन रिजर्व --- 73.2 --- ओबीसी--- 69 ---- एससी -- 62अन रिजर्व--- 76.6 ---- ओबीसी --- 69.2 ---- एससी --- 64.4----- गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय आर्ट ग्रुप 3.अन रिजर्व --- 37.6 --- ओबीसी--- 39.6 --- एससी --- 39 अन रिजर्व --- 50.6 ------ ओबीसी -- 50.4--- एससी --- 41.2वाणिज्य ग्रुप अन रिजर्व --- 46.2 --- ओबीसी--- 43.6 --- एससी --- 53.2अन रिजर्व --- 55.2 ------ ओबीसी --- 57.4--- एससी --- 59.2----- कोट ... यूजी में प्रवेश के लिए विवि ने पहली कटऑफ घोषित कर दी है। सोमवार से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र-छात्राएं समय से अपना प्रवेश करा लें। विवि मंगलवार तक छात्र-छात्राओं को प्रवेश का मौका देगा। अंतिम तिथि के बाद कोई प्रवेश नहीं होगा। सुबह 10 से शाम चार बजे तक प्रवेश होंगे। -डा. रेनू अग्रवाल, प्राचार्य डीएवी पीजी कॉलेज

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें