ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरगगन आर्य ने राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर जीता

गगन आर्य ने राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर जीता

गगन आर्य ने राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर जीता

गगन आर्य ने राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर जीता
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरTue, 23 Aug 2022 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

नजीबाबाद। संवाददाता

मंडावली क्षेत्र में मुस्सेपुर स्थित महर्षि दयानंद विकलांग इंटर कॉलेज के छात्र गगन आर्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय खेल आर्म रेसलिंग में सिल्वर मेडल जीतकर आर्य सुगंध संस्थान का नाम रोशन किया है।

अंतरराष्ट्रीय खेल आर्म रेसलिंग में राष्ट्रीय पुरस्कार सिल्वर मेडल प्राप्त कर लौटे गगन आर्य का महर्षि दयानंद विकलांग इंटर कॉलेज में फूल माला एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। महर्षि दयानंद विकलांग इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गर्जना आर्य एवं समस्त स्टाफ ने गगन की उपलब्धि पर उसे शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। प्रबंधिका कमलेश आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद विकलांग इंटर कॉलेज के कई दिव्यांग बच्चे राज्य एवं नेशनल स्तर पर पुरस्कार जीत चुके हैं, उसी क्रम में आज गगन ने विद्यालय का सर ऊंचा कर दिया। वैद्य ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, सुंदर गोयल अध्यक्ष आदि ने गगन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अन्य बच्चों को प्रेरणा लेने को कहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें