ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरफिलीपींस में बुलंदशहर की दो बेटियों ने जीते पदक

फिलीपींस में बुलंदशहर की दो बेटियों ने जीते पदक

फिलीपींस में हुई एशियाड पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में बुलंदशहर की दो बेटियों ने दो पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। दोनों बेटियां सगी बहन हैं और पहले भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर पदक जीत...

फिलीपींस में बुलंदशहर की दो बेटियों ने जीते पदक
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 19 Sep 2017 01:32 AM
ऐप पर पढ़ें

फिलीपींस में हुई एशियाड पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में बुलंदशहर की दो बेटियों ने दो पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। दोनों बेटियां सगी बहन हैं और पहले भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर पदक जीत चुकी हैं। डीएम ने दोनों बेटियों को उनकी उपलब्धि के लिए शाबासी देते हुए उनकी सराहना की है। फिलीपींस मनीला में 6 से 13 सितंबर तक एशियाड पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। मूलरूप से बीबीनगर के गांव मडौना जाफराबाद निवासी भोपाल शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा एवं मनीषा शर्मा (हाल निवासी राधानगर, बुलंदशहर) ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। 43 किलोग्राम भार वर्ग में मनीषा शर्मा तथा 47 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षा शर्मा ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। सोमवार को बुलंदशहर लौटने पर परिजनों ने फूल-मालाएं पहनाकर दोनों बहनों का स्वागत किया। बाद में दोनों बहनें कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी डा. रोशन जैकब से मिलीं। डीएम ने दोनों बहनों के समर्पण की सराहना की और उन्हें देश की ओर से रजत पदक जीतने पर शाबासी दी। गौरतलब है कि दोनों बहनें पहले भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें