सड़क किनारे जमीन में धंसा ट्रक, चालक ने कूद कर जान बचाई
Bulandsehar News - सड़क किनारे जमीन में धंसा ट्रक, चालक ने कूद कर जान बचाई

क्षेत्र के गांव में नरसेना - अवंतिका मंदिर वाले निर्माणाधीन मार्ग पर रविवार को एक बजरी से भरा ट्रक सड़क किनारे जमीन धंसने के कारण पलट गया। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरसेना से अवंतिका देवी मंदिर मार्ग का इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सफीनगर गांव के निकट रविवार को निर्माण कार्य के लिए सामग्री लेकर एक ट्रक जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन को सड़क किनारे उतार लिया। सड़क किनारे जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया गडढा ठीक तरह से भरा नहीं गया था।
ट्रक का पहिया अध भरे गड्ढे में चला गया। जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। अनहोनी होने से बाल बाल बच गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


