खुर्जा ट्रिपल मर्डर: खुर्जा कोतवाल और चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - खुर्जा ट्रिपल मर्डर: खुर्जा कोतवाल और चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

खुर्जा ट्रिपल मर्डर: खुर्जा कोतवाल और चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

खुर्जा नगर में शनिवार रात हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में एसएसपी ने खुर्जा कोतवाल और चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी में शिथिलता बरती जा रही थी। इसके साथ ही घटना से पहले खुफिया तंत्र की विफलता भी सामने आई है। ​गौरतलब है कि ​खुर्जा नगर क्षेत्र में एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार रात तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। डीआईजी और एडीजी मेरठ जोन ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जबकि एक आरोपी जांच में प्रकाश में आया। इनमें से पुलिस अभी तक केवल 3 आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है। एसएसपी ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को पुलिस की लापरवाही करार दिया।मंगलवार सुबह एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कोतवाल खुर्जा नगर प्रेमचंद शर्मा को सस्पेंड कर दिया। ​घटना के पीछे पुलिस के कमजोर सूचना संकलन को मुख्य कारण माना गया है। एसएसपी के अनुसार क्षेत्र में चल रही संदिग्ध गतिविधियों और आपसी रंजिश की भनक न लग पाने के कारण इतनी बड़ी वारदात हुई। इस आधार पर ​चौकी प्रभारी बुर्ज उस्मान उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह, ​मुख्य आरक्षी समीम अहमद और ​आरक्षी पारस यादव को भी निलंबित किया गया है। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली देहात से प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह को खुर्जा नगर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।