
कल्याण सिंह की जयंती पर किया हवन, प्रतिमा पर माल्यार्पण
Bulandsehar News - भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर हवन-पूजन और माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। डॉ. चंद्रमोहन ने उनकी प्रेरणादायक छवि को याद किया और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उन्हें आदर्श बताया।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में काली नदी रोड स्थित कल्याण सिंह पार्क में विधिवत हवन-पूजन, प्रसाद वितरण एवं माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि कल्याण सिंह सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय के सशक्त प्रतीक थे। वे समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। उनका संपूर्ण जीवन समाज कल्याण, राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा को समर्पित रहा। उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिलाध्यक्ष विकास चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, भवतोष गुर्जर, संतोष बाल्मीकि, बिल्लू पंडित, गौरव मित्तल, कुलदीप चौधरी, लक्ष्मण लोधी, योगेंद्र चौधरी, हरवीर, राजपाल लोधी, कंचित लोधी, किशोर लोधी, दीपक लोधी, सुनील लोधी आदि उपस्थित रहे।
कल्याण सिंह के जीवन से लें प्रेरणा: डॉ. चंद्रमोहन बुलंदशहर। पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता छतारी दोराहे पर एकत्रित हुए और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। डॉ. चंद्रमोहन ने कल्याण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि कल्याण सिंह का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बाबूजी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्रवाद, सुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों को राजनीति की मुख्यधारा में स्थापित किया। जिला महामंत्री संजय चौधरी, लवकुश पंडित, श्रीनिवास वर्मा, वीरू वर्मा, हरपाल लोधी, राजकुमार राघव, भूरा प्रधान आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




