Bulandsehar News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Bulandsehar News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुनील शर्मा का शनिवार को उनके पैतृक गांव बनैल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र गौरव ने उन्हें मुखाग्नि दी। सुनील शर्मा विश्व हिंदू परिषद में काफी समय से सेवाएं दे रहे थे। उनके सम्मान में स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस मौके पर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय,तहसीलदार गौरव विश्नोई, विश्व हिंदू परिषद के कई नेता तथा काफी संख्या में राजनीतिक तथा अन्य संगठनों के लोग मौजूद रहे।


