Bulandsehar News: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और हवन

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर नरौरा में हवन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी स्मृति में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कई भाजपा नेता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। राजू भैया ने उनके योगदान को याद किया।

Bulandsehar News: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और हवन

Bulandsehar News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष में नरौरा में गंगा किनारे सिंचाई विभाग स्थित स्व. कल्याण सिंह के स्मृति स्थल पर हवन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। स्मृति स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रीय लोग पहुंचे। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कल्याण सिंह अमर रहें के नारों से वातावरण गुंजायमान किया।

श्रद्धांजलि अर्पित

दूर दूर से आए भाजपा नेताओं और समर्थकों ने स्व. कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नरौरा में जन जन के प्रिय रहे भाजपा नेता कल्याण सिंह का नरौरा में स्मृति स्थल है। देहांत के बाद नरौरा के बांसी गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था। तभी से सिंचाई विभाग के बच्चा पार्क में उनका स्मृति स्थल है। डिबाई क्षेत्र को कल्याण सिंह बहुत स्नेह और प्यार करते थे। अतरौली के साथ डिबाई क्षेत्र उनकी कर्म स्थली रही। स्मृति स्थल पर हवन का आयोजन किया गया और हवन वेदियों पर बाबूजी के पुत्र पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, पुत्रवधू पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह और भाजपा नेता शिवराज सिंह सहित गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुतियां देकर बाबूजी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाबूजी का योगदान

इस मौके पर राजू भैया ने कहा कि बाबूजी हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसके अलावा पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा और डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह आदि ने भी विचार रखें। इस मौके पर डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, कासगंज विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव, मलखान सिंह, केसरी सिंह और किताब सिंह आदि सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कल्याण सिंह का स्मृति स्थल कहां है?−
कल्याण सिंह का स्मृति स्थल नरौरा में है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और हवन