रोडवेज कर्मचारियों ने राहगीरों को पिलाया शीतल जल
Bulandsehar News - परिवहन निगम बुलंदशहर डिपो के कर्मचारियों ने गर्मी से परेशान राहगीरों को राहत देने के लिए एक शिविर का आयोजन किया। उन्होंने पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर ठंडा पानी और शर्बत वितरित किया। इस सेवा कार्य में डिपो के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए और उन्होंने यात्रियों को राहत देने में सहयोग किया।

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान राहगीरों को राहत देने के लिए परिवहन निगम बुलंदशहर डिपो के कर्मचारियों ने एक सराहनीय पहल की। शुक्रवार को डिपो के समस्त स्टाफ द्वारा पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर विशाल शीतल जल और शर्बत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए रोडवेज के पदाधिकारियों और चालकों-परिचालकों ने बस स्टैंड से गुजरने वाले मुसाफिरों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोक-कर ठंडा पानी और शर्बत पिलाया। इस दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से बुलंदशहर डिपो के शाखा मंत्री कपिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष मुद्गल, मनोज कुमार शर्मा, परिचालक सतीश कुमार और चालक जसवीर सिंह सहित डिपो के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी ने सेवा भावना के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


