ट्रांसफार्मर बदलने का किया कार्य, छह घंटे आपूर्ति रही प्रभावित
Mar 09, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News - चमन विहार कॉलोनी में सोमवार को ट्रांसफार्मर बदलने के कारण छह घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। 400 उपभोक्ताओं को बिजली और पानी की कमी का सामना करना पड़ा। एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि 100 केवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। शाम को आपूर्ति फिर से शुरू की गई।

चमन विहार कॉलोनी में सोमवार को ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया गया, जिसके चलते कॉलोनी में छह घंटे आपूर्ति ठप रही। 400 उपभोक्ताओं को बिजली और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे तक सप्लाई बाधित रही। एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि 100 केवीए को हटाकर 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्म लगाया गया है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर बदल गया था। जिसके चलते शटडाउन लिया गया था। शाम को आपूर्ति चालू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


