Bulandsehar News: ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतपुर में 50 वर्षीय विनोद की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। उसका भाई मलखान सिंह ने बताया कि विनोद अविवाहित था। काम पर जाने के बाद गुरुवार रात किसी अज्ञात ट्रेन से उसकी मौत हुई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। गांव निवासी मलखान सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई विनोद अविवाहित था। बुधवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला। शुक्रवार सुबह उसे सूचना मिली कि दादरी रेलवे स्टेशन पर उसके भाई की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर अन्य परिजनों के साथ पहुंचे मलखान ने शव की पहचान की। बताया कि गुरुवार रात किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उसके पास से मिले कागजातों से जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। जीआरपी दादरी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।


