
हादसा : कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवती की उपचार के दौरान मौत
Bulandsehar News - कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवती की उपचार के दौरान मौतकार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवती की उपचार के दौरान मौतकार की टक्कर से घायल बाइक सवार युव
कोतवाली देहात क्षेत्र में ततारपुर मार्ग पर बीते दिनों हुए सड़क हादसे में घायल युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित पक्ष ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात में अगौता के गांव ढकौली निवासी पीड़ित वसीम पुत्र मुस्ताक ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उनका दामाद अब्दुल्ला निवासी हापुड़ और उनके भाई की पुत्री मुस्कान बाइक से गांव ततारपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एक कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में मुस्कान और अब्दुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बुलंदशहर से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। कई दिनों तक दोनों घायलों का उपचार मेरठ के एक अस्पताल में चला और वहां से भी रेफर किए जाने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 नवंबर को दिल्ली में अस्पताल में उपचार के दौरान मुस्कान की मृत्यु हो गई। पीड़ित ने बताया कि उपचार में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने देरी से आ सका है। देहात पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी चालक का पता लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


