सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराकर बाइक सवार की मौत

Apr 05, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराकर बाइक सवार की मौत

सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराकर बाइक सवार की मौत

कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक हापुड़ का रहने वाला था। पीड़ित पक्ष के अनुसार ट्रक चालक ने बिना किसी संकेतक या रिफ्लेक्टर के वाहन को बीच सड़क के पास लापरवाही से खड़ा किया था। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली देहात में हापुड़ निवासी प्रिंस कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 3 अप्रैल को हापुड़ के थाना कपूरपुर अंतर्गत गांव पारपा निवासी उसका चचेरा भाई क्रिश(20वर्ष) अपनी नई मोटरसाइकिल से खुर्जा से दादरी की ओर जा रहा था।

पीड़ित पक्ष के अनुसार जब वह खुर्जा-गाजियाबाद हाईवे पर गांव अडौली चौराहा-दोस्तपुर के समीप पहुंचा, वहां सड़क पर पहले से एक कैंटर ट्रक खड़ा था। परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक ने बिना किसी संकेतक या रिफ्लेक्टर के वाहन को बीच सड़क के पास लापरवाही से खड़ा किया था। क्रिश को ट्रक का अंदाजा नहीं लगा और उसकी बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे में क्रिश को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल बुलंदशहर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों को सौंप दिया गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।