Bulandsehar News: हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, क्षेत्र में शोक

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: शिकारपुर के अहमदगढ़ क्षेत्र में सोमवार रात को एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। बंटी और करण होटल से खाना खाने के बाद मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल पहुँचाया गया, जहां बंटी और फिर करण की मौत हो गई।

Bulandsehar News: हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, क्षेत्र में शोक

Bulandsehar News: शिकारपुर/अहमदगढ़। शिकारपुर तहसील के कस्बा अहमदगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,सोमवार देर रात बंटी (22 वर्ष) पुत्र धर्मवीर, निवासी ग्राम पापड़ी तथा उसका दोस्त करण (22 वर्ष) पुत्र यादराम, निवासी अहमदगढ़ होटल पर खाना खाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बंटी होटल के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर अहमदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि करण की गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले जिला अस्पताल बुलंदशहर और फिर मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में करण ने भी दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके गांवों में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।अहमदगढ़ थाना प्रभारी विशंभर दयाल गंगवार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBulandsehar News: हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, क्षेत्र में शोक